Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। वो मोदी सरकार पर हमला करने का कोई भी बहाना नहीं छोड़ते हैं। बात उनके राजनैतिक सफर की करें तो उन्होंने साल 1994 में पहली बार आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में चारमीनार सीट से चुनाव लड़ा और जीते। खुद को हमेशा लाइमलाइट में रखने वाले ओवैसी अपने परिवार को मीडिया से दूर रखते हैं। ओवैसी की पत्नी कौन हैं। उनका नाम क्या है। ये बहुत कम ही लोग जानते हैं। लेकिन आज हम इस लेख में चर्चा ओवैसी की पत्नी पर ही करेंगे।
सबसे पहले ओवैसी की पर्सनल लाइफ पर नजर डालते हैं
असदुद्दीन ओवैसी का जन्म 13 मई 1969 को हुआ था। ओवैसी हैदराबाद की बड़ी पॉलिटिकल फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। वह आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अब बात करते हैं असदुद्दीन ओवैसी की पत्नी यानी फरहीन ओवैसी की। फरहीन मीडिया और राजनीति से दूर रहती हैं। फरहीन आज तक मीडिया के कैमरों में नहीं आई हैं। लेकिन उन्हें चुनाव के दौरान ओवैसी के साथ वोट डालते हुए कई बार देखा गया है। वह अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए ओवैसी के साथ पोलिंग बूथ पर जाती हैं।
11 दिसंबर 1996 को ओवैसी की शादी फरहीन ओवैसी से हुई थी। दोनों के छह बच्चे हैं। बच्चों में एक बेटा और पांच बेटियां हैं। बेटे का नाम सुल्तानुद्दीन ओवैसी है। पांच बेटियों का नाम खुदसिया ओवैसी, यासमीन ओवैसी, अमीना ओवैसी, महीन ओवैसी और अतिका ओवैसी है।
4 मार्च 2018 को ओवैसी की सबसे बड़ी बेटी खुदसिया ओवैसी की सगाई हुई थी। नवाब शाह आलम खान और मोइनुद्दीन खान संदोजई के पोते बरकत आलम खान से उनका रिश्ता जुड़ा था। सितंबर 2020 में उनकी दूसरी बेटी यासमीन ओवैसी की शादी हुई थी। तीसरी बेटी की शादी हाल में जीशान अहमद के बेटे मिर्जा फहद अहमद बेग के साथ शास्त्रीपुरम में हुई थी। इस शादी में देश की कई बड़ी चर्चित हस्तियां समेत AIMIM के नेता भी शामिल हुए थे। साथ ही तत्कालीन मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर भी शामिल हुए थे।
फिलहाल ओवैसी भारतीय राजनीति का एक बड़ा चेहरा हैं। मुस्लिम समाज उन्हें देश का सबे बड़ा अलपसंख्यक नेता भी बताता है। संसद में उन्हें अक्सर विरोधियों के खिलाफ बोलते हुए देखा जाता रहा है। ओवैसी इस बार हुए लोकसभा चुनाव में चौथी बार हैदराबाद से सांसद चुने गए हैं। फिलहाल ओवैसी की नजर आने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई हैंृ। वह अपने खास दोस्त इम्तियाज जलील को महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव भी लड़ा सकते हैं।