Mohammed Shami: साल 2010 हैदराबाद में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मालिक और इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा शादी के बंधन में बंधे थे। शोएब की ये दूसरी शादी थी, जबकि सानिया पहली बार शादी कर रही थीं। हालांकि ये शादी 14 सालों में ही खत्म हो गई। दोनों के तलाक से पहले सोशल मीडिया पर कई बार अफवाह उड़ चुकी थी। लेकिन ये महज एक कयास बताया जा रहा था। लेकिन 20 जनवरी 2024 को शोएब ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से अपनी नई शादी की तस्वीरें साझा कर भारत और पाकिस्तान में तहलका मचा दिया था। ये खबर फैंस के लिए हैरान कर देने वाली थी। लेकिन उससे कहीं ज्यादा सानिया और उनके परिवार के लिए।
शोएब ने तीसरी शादी, पाकिस्तानी अदाकारा सना जावेद से की है। सना जावेद पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा हैं। उनका सीरियल भारत में भी खासा पसंद किया जाता है। हालांकि शोएब से तलाक के बाद सानिया मिर्जा अकेली पड़ गईं। उन्होंने खुद को मीडिया और सोशल मीडिया से दूर कर लिया। इसके बाद 37 साल की सानिया मिर्जा का नाम सोशल मीडिया पर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से जोड़ा जाने लगा।
दोनों की शादी को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित होने लगे। कई दिनों तक शमी और सानिया की शादी की बातें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं। कई वेबसाइटों में खबर छपी कि सानिया और शमी की शादी जल्द ही होने वाली है। शमी और सानिया के नाम जोड़ने की वजह भी कुछ यूजर्स ने बताई। उनका मानना था कि शमी और सानिया का तलाक हो चुका हैं। दोनों मुस्लिम भी हैं और खेल जगत से आते हैं। ऐसे में दोनों की जोड़ी बिल्कुल स्टीक बैठती है। कई दिनों तक चली शादी की बात पर सानिया के पिता इमरान मिर्जा और शमी को इस बारे में सफाई देनी पड़ी।
सानिया के पिता ने इन अफवाहों को बकवास बताया था। उन्होंने कहा था कि सानिया और मोहम्मद शमी की कभी मुलाकात भी नहीं हुई है।
वहीं दूसरी ओर शमी ने यूज़र्स को धमकी भी दे डाली और ऐसी अफवाह उड़ाने वालों को फटकार भी लगाई थी। उन्होंने कहा था कि लोगों को सोच समझकर मीम्स बनाने चाहिए।
अगर किसी में दम है, तो वह वेरिफाइड पेज से ऐसा कुछ करके दिखाए। इसके बाद दोनों की शादी की चर्चा पर पूर्णविराम लग गया। लेकिन अब एक बार फिर दोनों की शादी की बातें चर्चा में आ चुकी है। शमी और सानिया के फैंस दोनों को एक साथ शादी करते हुए देखना चाहते हैं।