Thursday, April 17, 2025
Homeमनोरंजन12 साल बाद भारत क्यों लौटीं एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी, वजह कर देगा...

12 साल बाद भारत क्यों लौटीं एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी, वजह कर देगा हैरान

Actress Mamta Kulkarni: एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के 12 साल बाद भारत लौटने से फैंस में खुशी छाई हुई है। साथ ही दूसरी ओर सभी लोग शॉक्ड भी हैं कि एक्ट्रेस इतने सालों बाद भारत क्यों लौटीं। हालांकि अब कि इसका खुलासा भी हो चुका है यह खुलासा एक रिपोर्ट के द्वारा हुआ है कि एक्ट्रेस 12 साल बाद ही भारत क्यों आईं?
करण-अर्जुन, वक्त हमारा है, क्रांतिवीर, सबसे बड़ा खिलाड़ी, बाजी और आंदोलन जैसी बड़ी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 12 साल बाद भारत लौट आई है। उन्होंने यह जानकारी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी। जिसके बाद उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए बताया कि वह मुंबई 25 साल बाद लौटी हैं, बल्कि रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी एंट्री भारत में 12 साल बाद हुई है। उनकी इस पोस्ट में तहलका मचा दिया है और सभी फैंस का ध्यान अपनी और खींच लिया है। लेकिन इतने साल बाद एक्ट्रेस के भारत लौटने की वजह क्या है, यह अभी सामने नहीं आई है। लेकिन, मीडिया की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जानकारी दी गई है कि ममता कुलकर्णी भारत क्यों लौटीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता कुलकर्णी 2012 में आखिरी बार भारत लौटी थी। जिसका मुख्य कारण था कुंभ मेले में शामिल होना। कहा जा रहा है कि वह इस बार भी इस खास इवेंट के लिए भारत लौटी हैं। जो 2025 में प्रयागराज में होने वाला है। हालांकि, ममता कुलकर्णी मुंबई 25 साल बाद ही लौटीं हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए दी।

मुंबई आने की खुशी में एक्ट्रेस ने पोस्ट साझा करते हुए कहा ,कि हेलो दोस्तों, ‘मैं ममता कुलकर्णी हूं, मैं 25 साल बाद मुंबई लौट रही हूं, साल 2000 में भारत से बाहर की पूरी यात्रा पर में बहुत भावुक हूं, और साल 2024 में मैं यहां हूं। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं।’ उन्होंने कहा, ‘जब भारत में फ्लाइट लैंड होने वाली थी तो मैं लैंड होने से पहले अपने इधर-उधर देखा, ताकि मैं अपने प्यारे देश को इतने साल बाद ऊपर से देख सकूं, और मेरे लिए यह वक्त बहुत ही खास था। जिसने मुझे भावुक कर दिया। मेरी आंखों में आंसू आ गए। जब मैंने इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई में अपना कदम रखा तो मैं वहां अभिभूत हो गई। ‘

Most Popular