Tuesday, April 15, 2025
Homeदेश विदेशनेशनल असेंबली में उठी आपातकाल वापस लेने की आवाज के बाद, दक्षिण...

नेशनल असेंबली में उठी आपातकाल वापस लेने की आवाज के बाद, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने मार्शल लॉ लिया वापस

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-योल ने राष्ट्र के लिए विशेष संबोधन में कहा कि कुछ समय पहले नेशनल असेंबली से आपातकाल हटाने के लिए विरोध किया गया था। जिसके बाद हमने मार्शल लॉ ओपरेशन के लिए तैयार सेना को वापस कर लिया।
आपको बतादें कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने मार्शल लॉ ऑपरेशन की घोषणा की। जिसके बाद उन्होंने इसे छह घंटे के अंदर वापस लेने का फैसला भी कर लिया। एक विशेष संबोधन के जरिए इस फैसले को लेकर राष्ट्रपति यूं सुक-योल ने कहा कि वह इसको वापस ले लेंगे। जानकारी दे दें कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-योल ने मंगलवार रात को एक चौंकने वाली घोषणा की थी। जिसके चलते देश में राष्ट्रीय आपातकाल और मार्शल लॉ को लगाने का फैसला लिया गया था

राष्ट्रपति यूं सुक-योल द्वारा किया गया संबोधन-

राष्ट्रपति यूं सुक-योल ने विशेष संबोधन करते हुए कहा कहा अभी कुछ समय पहले ही नेशनल असेंबली से आपातकाल हटाने के लिए विरोध किया गया और हमने मार्शल लॉ ऑपरेशन के लिए तैयार सेना को वापस बुला लिया है। उन्होंने कहा कि हम नेशनल असेंबली के इस अनुरोध को स्वीकार करेंगे और कैबिनेट मीटिंग केसरिया मार्शल को वापस हटाएंगे।

राष्ट्रपति की फैसले के खिलाफ सांसदों का मतदान-

दरअसल, बता दें कि राष्ट्रपति यूं सुक-योल के मार्शल लॉ ऐलान के बाद दक्षिण कोरियाई सांसदों ने इसका जमकर विरोध किया था। उन्होंने राष्ट्रपति के इस फैसले की निंदा करने के लिए नेशनल असेंबली की मध्य रात्रि सत्र में मार्शल लॉ लागू करने के खिलाफ सर्वसम्मति से इसके विरोध में समर्थन कर मतदान किया था। इसके बाद राष्ट्रपति ने वोट का सम्मान करने में सहमति जताई। सेवा प्रमुख ने भी ऐसा ही किया था।
संसदों द्वारा किए गए विरोध को देखते हुए राष्ट्रपति द्वारा फैसला वापस लेने राष्ट्र को संबोधन करने के तुरंत बाद, दक्षिण कोरियाई कैबिनेट ने आधिकारिक तौर पर इतिहास की सबसे छोटे मार्शल लॉ में से एक को हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए स्थानीय समय अनुसार सुबह 5 बजे बैठक बुलाई गई।

Most Popular