Wednesday, April 16, 2025
Homeक्राइमउत्पाद पुलिस ने शराब तस्करी कर रही महिला को पकड़ा... मचा बवाल

उत्पाद पुलिस ने शराब तस्करी कर रही महिला को पकड़ा… मचा बवाल

Excise police: उत्पाद विभाग को मिली जानकारी के अनुसार ईएमयू ट्रेन से एक महिला अटैची भरकर शराब ले जाते हुए शेखूपुर जंक्शन पर आरही है। इसके बाद जब उत्पाद पुलिस (Police) शेखूपुर जंक्शन पर पहुंची तो उन्हें देखने में वीआईपी लग रही एक महिला पर शक हुआ। जिसके चलते उसकी तलाश ली गई, और सभी लोग दंग रह गए। आपको बता दें कि बिहार में शराबबंदी कानून लग जाने के बाद भी शराब तस्कर शराब की तस्करी करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इसी के साथ और तस्करी करने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। एक बार फिर से शराब तस्करों ने शराब तस्करी करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। दरअसल एक महिला किउल-गया रेलखंड पर स्थित शेखपुरा जंक्शन पर एक अटैची में भारी मात्रा में शराब लेकर जा रही है, यह जानकारी उत्पाद विभाग को दी गई। जिसके चलते उत्पादन पुलिस जब शेखूपुर जंक्शन पर पहुंची तो उन्हें विप रूप में देख रही एक महिला पर शक हुआ। महिला के हाथ में अटैची भी थी। लेकिन, उत्पाद पुलिस ने भी शक के बुनियाद पर ही महिला को पकड़ा था। इसलिए उन्हें डर था कि अगर कुछ नहीं निकला तो क्या जवाब देंगे।

महिला भड़की और चिल्ला उठी

पुलिस में किसी तरह हिम्मत जताकर महिला पुलिस के सहारे महिला को रोका, और अटैची की जांच करने के लिए कहा। जिसके चलते महिला भड़क उठी और चिल्लाने लगी। महिला के चिल्लाने पर शेखूपुरा जंक्शन पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने कड़ाई की और उसकी अटैची को खोल तो सभी दंग रह गए। महिला ने अटैची में शराब को छिपा रखा था। जिसे पुलिस हिरासत में करके उत्पाद थाना लेकर आ गई।

अटैची में थी कुछ 57 बोतलें

बता दें कि जानकारी देते हुए उत्पाद के अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला वीआईपी तस्कर बनाकर शराब तस्करी करने जा रही है। जिसके बाद महिला की अटैची की तलाशी ली गई। जांच करने पर अटैची में विदेशी शराब की 57 बोतलें मिली। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम खुशबू कुमारी बताया। उसने आगे बताया कि वह पश्चिम बंगाल से शराब लाकर तस्करी करती थी। महिला होने के कारण उसे पर कोई शक नहीं करता था। फिलहाल, मामले की जान जारी है और महिला को जेल भेजा गया है।

Most Popular