Delhi Winter: सर्दियों का मौसम चल रहा है। हर कोई दिल्ली की फेमस सर्दी को याद कर रहा है। लोग कहते हुए नजर आ रहे हैं, कि दिल्ली की फेमस सर्दी कहां खो गई है। दिल्ली अभी भी गर्म हो रही है। तो दूसरी तरफ मुंबई भी 16 साल का सबसे गर्म दिन का रिकॉर्ड तोड़ती हुई नजर आ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का पारा इस समय 24 डिग्री है, और वहीं मुंबई का पारा 37 डिग्री है। दिसंबर के महीने में भी गर्मी का एहसास हो रहा है। इसकी वजह क्या है? आईए जानते हैं।
हाल ही, में मुंबई ने दिसंबर महीने में 16 साल का सबसे गर्म दिन का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। मुंबई में 37.3 डिग्री सेल्सियस तापमान बुधवार 4 दिसंबर 2024 को दर्ज किया गया है। तो दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली की फेमस ठंड भी इस बार आलस में डूबी हुई नजर आ रही है। लोग कह रहे हैं कि दिल्ली की ठंड अभी तक रजाई ओढ़ कर पड़ी है। उसका मौसम के बिस्तर से बाहर निकलने का कोई मिजाज नहीं है।
दिल्ली का पर अभी भी 24 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड हो रहा है। लोग रात में तो जर्सी स्वेटर इत्यादि पहन रहे हैं। लेकिन, अगर वही दिन में पहनते हैं तो वह चुभने लगता है। दिल्ली में अभी भी लोग दिन में टी-शर्ट इत्यादि में घूमते हुए नजर आ जाएंगे। आधा दिसंबर आ चुका है और सर्दियों अभी तक नहीं आई है। ऐसा लग रहा है सर्दियां दिल्ली में इस बार धीरे-धीरे कदम रख रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार इस बार दिल्ली में हर साल की तरह कड़क सर्दी नहीं पड़ने वाली है। लोगों का कहना है कि वह ठंड में जलाई जाने वाली आग को याद कर रहे हैं। यदि ठंड ही कड़क होकर नहीं पड़ेगी, तो लोग आग कैसे जलाएंगे, क्योंकि गर्मी में तो आग के सामने कोई बैठेगा नहीं। दिल्ली में दिसंबर के महीने में भी गर्मी रहने की वजह उत्तरी और उत्तर पश्चिमी भारत में आने वाले पश्चिमी विभोक्ष हैं। दिसंबर महीने में यह पारा सामान्य ही रहेगा।