Silver: 60 किलो चांदी को चांदी करने वाला युवक जब पकड़ा गया तो उसके पसीने छूट गए। बात राउरकेला रेलवे स्टेशन की है। यहां जब एक शख्स पर रेलवे पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने उसको जांच के लिए बुला लिया। जांच में पाया कि शख्स के पास 60 किलो चांदी है। जिसको लेकर वह फरार होने वाला था। चांदी को अवैध तरीके से ट्रेन में रखकर ले जाया जा रहा था।
आपको बता दें कि ओडिशा के राउरकेला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शख्स के पास से 60 किलो चांदी के गहने बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस चांदी को अवैध तरीके से ट्रेन में रखकर ले जाया जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद शख्स ने पुलिस को अपना नाम चंदन कुमार बताया। चंदन कुमार आगरा से रांची जा रहा था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कोई भी जवाब संतोषजनक नहीं दिया। जिसके चलते उसे जीएसटी विभाग के हवाले सौंप दिया गया।
आगरा में खरीदी 51 किलो चांदी
अधिकारियों की पूछताछ पर चंदन कुमार ने बताया कि उसे रांची के लिए सीधी ट्रेन न मिलने के कारण राउरकेला रुकना पड़ा। हालांकि, उसने कोई वैध जवाब नहीं दिया कि वह इतनी मात्रा में चांदी क्यों ले जा रहा है। जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर जगदीश चंद्र साह ने जानकारी देते हुए कहा कि उसने कई तरह के बिल दिखाए। जिसमें उसने 51 किलो चांदी आगरा से खरीदने के हिसाब लिखे हुए हैं।
लेकिन इन बिलों में काफी गड़बड़ी देखी गई है। इसके बाद उसने राउरकेला आकर भी 10 किलो चांदी खरीदी। लेकिन इसका उसने कोई प्रमाण नहीं दिखाया। साहा ने आगे कहा कि जो उसने जो प्रमाण दिये हैं। उनमें कई तरह की गलतियां हैं। जिससे यह साफ नहीं हो पा रहा है, कि चांदी उसने खरीदी है या फिर चोरी की है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। उन्होंने कहा, कि जीएसटी टीम यह पता लगाने में लगी है, कि वह इतनी बड़ी मात्रा में चांदी किस कारण ले जा रहा था।