Tuesday, April 15, 2025
Homeदेश विदेशसाल 2024 में इन बेटियों ने लहराया भारत के नाम का परचम,...

साल 2024 में इन बेटियों ने लहराया भारत के नाम का परचम, देखें लिस्ट

Indian Flag: वैसे तो देश की बेटियां हर फील्ड में आगे हैं। लेकिन, साल 2024 में भारत की इन पांच बेटियों ने दुनिया भर में परचम लहराया। जिससे विश्व के नक्शे पर हमारी दस्तक और ज्यादा मजबूत हो गई। आपको बता दें कि कुछ समय बाद नया साल 2025 लग जाएगा। जिसने हमारे पास 2024 की केवल कुछ यादें ही रह जाएंगे। लेकिन, साल 2024 में भारत की बेटियों ने खूब जज्बा दिखाया। यह केवल देश तक ही नहीं बल्कि दुनिया भर में परचम लहराती हुई नजर आई। बात करें तो साल 2024 में भारत के नाम कई तरह की अचीवमेंट लगे। जिसमें खेल की दुनिया सबसे आगे है, और इसमें महिला खिलाड़ियों ने विश्व पटल प्रदेश का नाम रोशन किया है।

इस साल भारत को टी20 वर्ल्ड कप में भी जीत हासिल हुई। तो दूसरी तरफ पेरिस ओलंपिक में भी देश के युवा खिलाड़ियों ने खूब तिरंगा लहराया। साल 2024 के अंत में हम भारत की उन बेटियों की बात करेंगे। जिन्होंने दुनिया भर में इतिहास रचा। इसमें निशानेबाजी पर मेडल लाने वाली मनु भाकर, कुश्ती में जापान की चार बार की वर्ल्ड चैंपियन यूयी सुसाकी को हराने वाली विनेश फोगाट से लेकर कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंची छोटे शहर की नैंसी त्यागी का नाम भी शामिल है।

जैसा कि आप जानते हैं भारत में पेरिस ओलंपिक 2024 में खूब डंका बजाया। जिसके चलते देश में कई मेडल अपने नाम किये। जिसमें महिला खिलाड़ी मनु भाकर ने एक अच्छा किरदार निभाया। मनु भाकर देश की आजादी के बाद ऐसी पहली खिलाड़ी बनीं। जिन्होंने एक ही एडिशन में अपने नाम दो मेडल कर लिए। तो वहीं दूसरी ओर महिला कुश्ती पहलवान विनेश फौगाट ने भी दुनिया भर में शोर मचा दिया। हालांकि, वह फाइनल में नहीं पहुंच पाई।

लेकिन, जापान की चार बार की गोल्ड मेडलिस्ट को हराने के बाद उन्होंनें दुनिया भर में भारत का परचम लहराया। वहीं दूसरी ओर यूपी के छोटे से शहर बागपत बड़ोद की रहने वाली नैंसी त्यागी नेक फिल्म फेस्टिवल में खूब नाम कमाया। इसके बाद उनका नाम फॉबेर्स इंडिया टॉप 100 डिजिटल तारा 2024 में आया। वही पैराओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीत कर भारत की अवनी लहरा ने इतिहास रचा था। तो वही मोहना सिंह इंडियन एयर फोर्स में तेजस विमान उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बनी। किसी के साथ साधना सक्सेना चिकित्सा सेवा महानिदेशक पहली भारतीय महिला बनी।

Most Popular