देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे में ज्यादा अमीर कौन? जानिए नेटवर्थ

देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे में ज्यादा अमीर कौन, जानिए नेटवर्थ

0
134

Devendra Fadnavis : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 हाल ही में संपन्न हुआ महाराष्ट्र की जनता ने इस बार भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा वोट दिए और यही कारण रहा कि बीजेपी ने 132 सीट जीती और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं भाजपा की सहयोगी शिवसेना और एनसीपी का भी स्ट्राइक रेट शानदार रहा। एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने 57 सीटें अपने नाम की, जबकि अजीत पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने 41 सीटें प्राप्त की।

विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। हालांकि सीएम बनने की रेस में बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है जबकि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की पेशकश की है। ऐसे में आइए जानते हैं कि देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे में ज्यादा अमीर कौन है दोनों के ऊपर कितने आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बात एकनाथ शिंदे की करें तो कमाई और अमीरी के मामले में एकनाथ शिंदे देवेंद्र फडणवीस से काफी आगे हैं साल 2024 में दायर किए गए हलफनामे के मुताबिक एकनाथ शिंदे के पास 11 करोड रुपए की संपत्ति है। माई नेता के अनुसार शिंदे के पास 11 करोड़ 56 लाख 12466 की संपत्ति है। वहीं उनके ऊपर 3 करोड रुपए का कर्ज भी है शिंदे के ऊपर 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अब बात करते हैं देवेंद्र फडणवीस की। देवेंद्र फडणवीस पूर्व में महाराष्ट्र के चीफ मिनिस्टर रह चुके हैं। उनकी अगवाई में भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में शानदार प्रदर्शन किया और 142 सीटें जीतकर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। बात उनकी संपत्ति की करें तो उनके पास 8 करोड रुपए की संपत्ति है। माई नेता के अनुसार देवेंद्र फडणवीस के पास 8 करोड़ 71 लाख 21376 रुपए की संपत्ति है।


वहीं उनके ऊपर 62 लाख रुपए का कर्ज भी है। इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस के ऊपर चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पढ़ाई लिखाई के मामले में भी देवेंद्र फडणवीस काफी आगे हैं। उन्होंने साल 1985 में सरस्वती विद्यालय नागपुर से मैट्रिक की परीक्षा पास की। इसके अलावा उन्होंने साल 1992 में कानून की पढ़ाई नागपुर से पूरी की थी।

जबकि एकनाथ शिंदे 11वीं पास है। उन्होंने साल 1981 में 11वीं की परीक्षा न्यू इंग्लिश हाई स्कूल ठाणे से पास की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here