Monday, June 2, 2025
HomeखेलIPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी ने...

IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी ने बढ़ाई टेंशन

IPL 2025: भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भाग ले रहे थे। उन्होंने मुंबई के लिए अंदर 16 और अंदर-19 में प्रतिनिधित्व किया इसके बाद उन्होंने गोवा क्रिकेट एसोसिएशन का रुख किया जहां से उन्होंने रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, और विजय हजारे ट्रॉफी में डेब्यू किया। अर्जुन तेंदुलकर को हाल ही में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 ऑक्शन में 30 लाख रुपए खर्च करने टीम का हिस्सा बनाया था। लेकिन आईपीएल 2025 से पहले उन्हें बड़ा झटका लगा है।

इस टीम से बाहर हुए अर्जुन तेंदुलकर

आईपीएल 2025 से पहले देश में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेले जा रही है, जिसमें लगभग सभी राज्य हिस्सा ले रहे हैं। इस ट्रॉफी में भारत की स्टार खिलाड़ियों के अलावा युवा खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। वहीं गोवा से अर्जुन तेंदुलकर भी हिस्सा ले रहे थे। हालांकि अब तक खेले गए इस टूर्नामेंट में वह अपनी धाक नहीं जमा सके और तीन मुकाबले में बुरी तरह के से फ्लॉप हो गए। ऐसे में गोवा क्रिकेट टीम ने उन्हें आगामी मैचों से बाहर कर दिया है। अर्जुन ने साल 2022 में गोवा के क्रिकेट टीम का रुख किया था। इस टीम से ही युवा ऑलराउंडर ने रणजी ट्रॉफी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारी ट्रॉफी में डेब्यू किया था लेकिन अब उन्हें गोवा क्रिकेट एसोसिएशन से बड़ा झटका लगा है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं आईपीएल 2025 से पहले अर्जुन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बुरी तरह फ्लॉप हुई अर्जुन

सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में अर्जुन तेंदुलकर ने अपना पहला मैच मुंबई के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दौरान 48 रन खर्च किए थे। वह काफी महंगे साबित हुए थे गोवा को यह मुकाबला करवाना पड़ा था। इसके अलावा उन्होंने सर्विसेज के खिलाफ भी ऑस्टिन प्रदर्शन किया खेले गए तीन मुकाबले में अर्जुन ने केवल एक विकेट अपने नाम की है। ऐसे में उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए मैनेजमेंट ने अर्जुन को टीम से बाहर कर दिया है।

अर्जुन ने साल 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने साल 2024 में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के लिए एक मैच खेले हैं। आईपीएल 2025 ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर पहला और दूसरे राउंड में अनसोल्ड हुए थे। वहीं तीसरे राउंड में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपए में अपना बनाया था। देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2025 में उन्हें मौका मिलता है या नहीं।

Most Popular