IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 ऑक्शन हाल ही में समाप्त हुआ 24 और 25 दिसंबर को मेगा ऑप्शन का आयोजन सऊदी अरब के शहर जद्दा में कराया गया था। आईपीएल ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत का दरवाजा खुला जबकि कई खिलाड़ी निराश हुए। आईपीएल 2025 ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स में सबसे बड़ी बोली लगाकर ऋषभ पंत को अपने नाम किया। Lsg ने 27 करोड रुपए में ऋषभ को अपना बनाया था।
हालांकि आईपीएल 2025 ऑक्शन में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले कप्तान अनसोल्ड रहे।
उन्मुक्त चंद
साल 2022 में भारत को अंदर-19 विश्व कप जिताने वाले उन्मुक्त चंद पर आईपीएल 2025 ऑक्शन में बोली नहीं लगी। उन्हें अनसोल्ड होना पड़ा उन्मुक्त चंद इन दिनों अमेरिका क्रिकेट टीम से खेलते हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 ऑक्शन में बतौर विदेशी खिलाड़ी के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिल सका।
पृथ्वी शॉ
लिस्ट में दूसरा नाम पृथ्वी शॉ का आता है। पृथ्वी शॉ ने साल 2018 में भारत को अंडर-19 विश्व कप में चैंपियन बनाया था। पृथ्वी शॉ ने आईपीएल ऑक्शन में अपना नामांकन दर्ज कराया था। उन्होंने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपए रखा था। लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई खरीदार नहीं मिल सका। अंत में उन्हें निराश होना पड़ा। पृथ्वी इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं, जहां पर उनका बल्ला बढ़-चढ़कर नहीं बोल रहा है। बता दें कभी इस खिलाड़ी की तुलना महान सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर जैसे खिलाड़ियों से होती थीh
यश धुल
लिस्ट में आखिरी नाम यश धुल का आता है। यश ने साल 2022 में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताया था। लेकिन इस खिलाड़ी को कोई खरीदार नहीं मिल सका। आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से अपना पर्दापण करने वाले धुल इन दिनों किसी भी टीम का हिस्सा नहीं है। दिल्ली ने उन्हें कई मैच में मौके दिए लेकिन वह अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित नहीं कर सके।