Thursday, April 17, 2025
Homeमनोरंजनएक्स हसबैंड नागा चैतन्य की शादी से कुछ घंटे पहले सामंथा का...

एक्स हसबैंड नागा चैतन्य की शादी से कुछ घंटे पहले सामंथा का पोस्टर वायरल

South Indian Actor: अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की शादी की तैयारियां धूमधाम से चल रही हैं। इस बीच एक्टर की पूर्व पत्नी सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने महिलाओं को लेकर कुछ संदेश दिया है। लेकिन पोस्ट की खबर इस समय चर्चाओं में है। जोकि, खूब वायरल हो रहा है।

आपको जानकारी दे दें कि अभिनेत्री सामंथा ने एक्स हस्बैंड नागा चैतन्य और अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला की शादी से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसकी खूब चर्चा चल रही है। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए, इस पोस्ट में एक वीडियो है। जिसमें एक छोटी लड़की कुश्ती के मुकाबले में एक लड़के को हराते हुए नजर आ रही है। सामंथा ने इस वीडियो में हैसटैग के माध्यम से या संदेश दिया है की लड़कियां भी किसी से कम नहीं है।

जानिए किस तरह हुई थी नागा चैतन्य और शोभिता की मुलाकात

बता दे की 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में नागा चैतन्य और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला की शादी होगी। इस स्टूडियो को नागा चैतन्य के दादा और अभिनेता अक्कीनेनी नागेश्वर राव ने 1976 में स्थापित किया था। हाल ही में नागार्जुन ने यह बात भी कही थी कि वह शोभिता के अभिनय से प्रभावित थे, जिसके चलते साल 2018 में उन्होंने फिल्म गुडाचारी में उनके अभिनय को सराहा था। इसके बाद अभिनेत्री को हैदराबाद यानी अपने घर बुलाया गया था। जहां चैतन्य और शोभिता की पहली मुलाकात हुई।


बात करें शादी में नागा चैतन्य के पहनावे की तो वह पारंपरिक परिधान ‘पंचा’ पहनेंगे। जो उनके दादा की शैली के प्रतीक है। जिस पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी सादगी को सरहा रहे हैं। वहीं अभिनेत्री ने अपनी शादी के लिए कांजीवरम की रेशमी साड़ी चुनी है। इसके अलावा उन्होंने सफेद खादी साड़ी भी चुनी है। जो आंध्र प्रदेश के पोंडुरू में हाथ से बुनी गई है। अन्नपूर्णा स्टूडियोज में शादी की रस में 8 घंटे तक चलने वाली है।

Most Popular